गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने की मांग को लेकर गौसेवको का धरना प्रदर्शन शुरु




*वेसहारा गायों के लिए प्रशासनिक स्तर पर होना चाहिए समुचित इंतजाम सन्तोष चौहान*

ग्वालियर.गोले के मंन्दिर चौराहे पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गौरक्षा संगठन संस्थापक सन्तोष चौहान के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने एवं वेसहारा गौवंशो के प्रशासनिक स्तर पर रख रखाव के समुचित प्रवंध किये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया गया है सन्तोष चौहान ने हर वर्ग के सभी गौ भक्तों से अनुरोध करते हुए कहा कि कलयुग के प्रभाव से गौ माता पर आये संकट काल में देव स्वरुप गौ माता की रक्षा सुरक्षा के लिए धरना प्रदर्शन मे सम्मलित होकर गौ माता के हित की आवाज उठाये गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने के लिए सरकार से मांग करे गौ माता के हर तरफ अत्यन्त कष्ट दायक दुखत हालातों को देखते हुए गौ माता का राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने की अति आवश्यकता है सरकार द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना ही गौ दुर्दशा का स्थाई समाधान है
धरना प्रदर्शन मे नगर के गौसेवक एवं साधु संन्त भी सम्मिलित हो रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ