जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
लहार : विगत 04-अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्रालय द्वारा 56 महाविद्यालयों के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए गए जिसमें भिंड जिले में लहार तहसील के शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में श्री मनोज शास्त्री जी को मनोनीत किया गया। आज दिनांक 21-11-2022 को शासकीय महाविधालय लहार में शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया जिसमे मुख्य रूप से श्री राजपाल बघेलीया ,श्री कल्याण सिंह कौरव , श्री अतीश गुप्ता , श्री रणविजय सिंह , श्री उमाकांत उपाध्याय (बापू), श्री नीरज चौधरी व महाविधालय के प्राचार्य एवं सेकडों छात्र मौजूद रहे
गौरतलब है कि मनोज शास्त्री लहार विधानसभा के लोकप्रिय चहेरे व एक साफ छवि के नेता हैं वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला भिंड के कोषाध्यक्ष पद पर पदस्थ है
कार्यक्रम के दौरान श्री शास्त्री ने कहा की अब महाविद्यालय के छात्रों की चिंता उनके स्वयं की चिंता है व वह महाविधालय को एक नया रूप देने की कोशिश करेंगे व किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे इसी के साथ महाविधालय के प्राचार्य ने श्री शास्त्री को फूलों का हार पहनाकर कार्यक्रम का समापन किया।


0 टिप्पणियाँ