*आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा भिंड के 26 मंडल के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक सम्पन्न*
केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी एवम लाभ आमजन तक पहुंच सके ये हमें सुनिश्चित करना है- जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया
भिंड:भारतीय जनता पार्टी भिंड द्वारा सर्किट हाउस पर जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया के अनुसार भाजपा भिंड द्वारा आज सर्किट हाउस पर जिले के 26 मंडल के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया! बैठक आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर आयोजित की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी नरवरिया ने कहा की भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवम शहर में किये गये विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पंहुचाना है । उन्होंने कहा की कमजोर बूथों को चिन्हित कर उन बूथों को मजबूत करने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी उन बूथों पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो उसके लिए पूरी ताकत के साथ बूथों पर काम करना होगा। नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्डों में भाजपा की जीत यह बताती है कि भाजपा का जनाधार जनता के बीच बढ़ा है । प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिला भिंड में 5000 से अधिक परिवारों को मिला हैं पहले की सरकारें ऐसा नहीं कर पाए!
कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन जनता के बीच में रहते हैं आगामी चुनाव की दृष्टि से हम सभी को विधानसभा के सभी बूथों पर मतदाता सूची का सूक्ष्मता से परीक्षण कर नए नाम जोड़ने का काम प्राथमिकता से करना है जिससे की अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें । भाजपा हमेशा बूथ को फोकस करके कार्य करती है। हमारे संगठन ने बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा कार्यकर्ताओं को दिया है। इस नारे को आगामी चुनाव में चरितार्थ कर हर बूथ पर 51 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में हो इसकी भी चिंता हमें करनी है । आगामी 27 नवम्बर को मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओ व आमजन के साथ बैठकर सुनना है । सभी कार्यकर्ता ये सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता अधिक से अधिक हो।
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल एवं जिले के सभी मंडल अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे ।
-



0 टिप्पणियाँ