लहार नगर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न*




आज नगर लहार के शासकीय कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में बोलते हुए डी एस पी पूनम थापा ने कहा कि लड़कियों को अपराध से जागरूक रहने की आवश्यकता है हमे सोशल मिडिया पर अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंता करने की आवश्यकता है हमे जागरूक रहकर अपराधियों से सजग रहने की जरूरत है
कार्यक्रम में बोलते हुए संजीव नायक एडवोकेट ने पोक्सो अधिनियम के बिषय में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि नाबालिक जिनकी उम्र अठरह साल से कम है बालक की श्रेणी में आती है जिनकी सहमति भी असहमति मानी जाती है ऐसी परिस्थिति में हमे बहलाने फुसलाने से बचने की आवश्यकता है एवं किसी कानून का दुरूपयोग न हो इस पर भी विचार करने की आवश्यकता है संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि पुलिस हमारी मित्र है उससे डरना नहीं वल्कि अपराध रोकने में उनका सहयोग करना है
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्राचार्य कोमल परिहार ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ