अवैध हथियार से केक काटने वाला आरोपी गोहद चौराहा पुलिस के हत्थे चढ़ा*



गोहद : गोहद चौराहे पुलिस ने अवैध हथियार से अपने जन्म दिन के मौके पर कैक काटने वाला आरोपी मुखबिर की सूचना पर पुलिस दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रशांत पंडित पिपाहाडी के नाम से इंस्ट्रग्राम बीते दिनों एक वीडियो अपलोड किया गया था।यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।वायरल वीडियो में प्रशांत शर्मा नाम का युवक एक पिस्टल से केक काटते हुए बताया जा रहा था। मामला थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के संज्ञान में आने पर  पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान,अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी सौरभ कुमार के निर्देशन में उक्त वीडियो की पड़ताल की गई और जांच के बाद आरोपी प्रशांत शर्मा पुत्र रामसरन शर्मा उम्र 19 साल निवासी पिपहड़ी थाना गोहद चोराहा को पीपहड़ी हेट से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा राउंड के साथ पकड़ा गया ।
 *इनकी रही सराहनीय भूमिका* 
थाना प्रभारी गोहद चौराहा रविंद्र शर्मा, स उ नि अब्दुल समीम, आर तिलक, आर दुष्यंत, आर पंकज, आर भीमसेन मीना, आर रामकुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ