लहार भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह का क्षेत्र में
व्यापक स्तर परजन सम्पर्क चल रहा है जन सम्पर्क केदौरान वह बीसनपुरा में श्री मद्भागवत कथा के भण्डारे में शामिल हुए।तथा दबोह में दीवान सिंह कौरव के निबास पर राजनैतिक विचार विमर्श किया।इसके बाद वह शोक ग्रस्त परिवारों में पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी।वह खिरिया में भाजपा नेता अशोक चौधरी, बड़ागांव में भाजपा नेता ढब्लू कौरव, बिनय कौरव, दबोह में हरिश्चंद्र पाण्डे तथा धनौरा में मोहर सिंह परिहार के निबास पर पहुंचे, भाजपा नेता के साथ नारायण दास उपाध्याय करियावली, ब्रजेश पटेल एवं बीर सिंह पटेल निशार तथाअन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ