देवास (साकांक्ष न्यूज़ ) जनजातीय गौरव यात्रा के संदर्भ में देवास जिले की विधानसभा खातेगांव एवं बागली के प्रमुख पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्यरूप से मप्र हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन श्री आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे बैठक में यात्रा की तैयारियों से जुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई इस अवसर पर देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह खातेगांव विधायक आशीष शर्मा यात्रा प्रभारी पोपेंद्र सिंह बग्गा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती मायासिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खुशीलाल जी जनपद अध्यक्ष रेवाराम सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे गौरतलब है भाजपा द्वारा जनजातियों के बीच पैठ मजबूत करने के लिहाज से जनजातीय गौरवयात्रा को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है इसलिए इसके आयोजन में भाजपा संगठन व सरकार कोई खामी नही छोड़ना चाहती है
0 टिप्पणियाँ