Bhind News: तमंचे से केक काटने वाले सरपंच पर मामला दर्ज

  • *बरोही पुलिस ने कट्टे से केक काटने वाले सरपंच व अन्य आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
*
सांकेतिक चित्र
*भिण्ड।* पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में अवैध आर्म्स एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में बरोही थाना पुलिस ने ग्राम गोना हरदासपुरा के सरपंच की फेसबुक आईडी से दिनांक 16.11.022 को कट्टे से केक काटने के वीडियों वायरल होने की घटना पर से फोर्स के रवाना होकर ग्राम गोना में सरपंच को तलब कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त दिनांक को कट्टे से गांव के व्यक्ति के जन्मदिन के अवसर पर केक काटने की पार्टी रखी गई थी, जिसमें सरपंच भी गया था एवं गांव के लोग भी शामिल थे, जिसमें से एक व्यक्ति के द्वारा एक 315 बोर का कट्टा केक काटने के लिये दिया गया था एवं सरपंच राजू के मोबाईल से फेसबुक लाईव वीडियो चला दी थी, उक्त लोगों पर धारा 25(ए-बी) (ए) आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। केक काटने में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा व दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड बरामद किए गए है। उक्त कार्यवाहीं में थाना प्रभारी बरोही उप निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा, आरक्षक अभिमन्यु तोमर आरक्षक ब्रजेश सिंह, आरक्षक समरजीत सिंह, सैनिक धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ