💥 दबोह:--भारतीय जनता पार्टी लहार विधानसभा क्षेत्र के असवार, दबोह, आलमपुर मण्डल का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 19 नवम्बर 2022 को सुबह 11 बजे से कांक्सी सरकार पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम की अध्य्क्षता लहार क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व विधायक *श्री रसाल सिंह जी* करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में *भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया जी* मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भिंड जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *श्री जयप्रकाश राजोरिया जी,* प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *श्री अशोक चौधरी जी* मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे असवार, दबोह एवं आलमपुर मण्डल अध्यक्ष ने मण्डल के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ