1951 के आधार पर बनें नया एन आर सी : डॉ प्रवीण तोगड़िया* *@ लक्ष्मी शर्मा*
प्रखर हिंदूवादी नेता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया बुधवार दोपहर 12 बजे बंगलादेश सीमा पर गोलकगंज - धुब्री पहुंचे , जहां बंगलादेशी मुस्लिम घुसपेठिओं के कारण मुस्लिम 75% और हिंदू मात्र 25% रह गए हैं । तोगड़िया यहां हिंदू सम्मेलन व त्रिशूल दिक्षा कार्यक्रम में हिंदू रक्षा का संकल्प लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थें ।
बहुचर्चित 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र करते हुए डॉ तोगड़िया ने वर्ष 1951 में कट ऑफ डेट मानकर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( एन आस सी ) को नए सिरे से अपडेट करने की आवश्यकता पर जोर दिया , उन्होंने कहा कि अगर साल 1951 को कट ऑफ डेट मानकर NRC को नए सिरे से अपडेट नहीं किया गया और 50 लाख अवैध मुस्लिम बांग्लादेशियों को निर्वासित नहीं किया गया तो असम में 32 साल पहले की कश्मीर जैसी स्थिति हो जाएगी , यही बात तोगड़िया ने मंगलवार को गुवाहाटी प्रेस क्लब , गुवाहाटी में एक प्रेस वार्ता में भी कही
उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि फिर किसी को 'द असम फाइल्स' नाम की फिल्म बनाने का मौका मिल जाए । द कश्मीर फाइल्स पिछले 32 वर्षों में केंद्र में सरकारों की विफलता को दर्शाती हैं , उस समय केंद्र में किसी भी सरकार ने न तो कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के समाधान के लिए सोचा और न ही कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कोई कदम उठाया ।
तोगड़िया ने कहा कि रामराज्य कैसे हो जब किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा , सस्ती शिक्षा का इंतजाम नहीं हैं , नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था नहीं हैं , युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा । जब तक इन सभी बिंदुओं पर कार्य नहीं होगा तब तक हम सभी को संघर्ष करना पड़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद असम प्रांत के पुर्णकालिक कार्यकर्ता व प्रचारक कृष्णा राठौड़ की अध्यक्षता में गोलकगंज- धुब्री ( असम बंगलादेश सीमा ) पर
संपन्न हुआ हिंदू कार्यकर्त्ता सम्मेलन व त्रिशूल दिक्षा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तोगड़िया का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया , कृष्णा राठौड़ ने बतलाया कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी मनोज कुमार साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ हैं । कृष्णा राठौड़ ने
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद धुब्री जिला अध्यक्ष नंदो रे , राष्ट्रीय बजरंग दल धुब्री जिला अध्यक्ष माणिक रे , अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद धुब्री जिला सचिव प्रवत पाल व संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद अर्पण किया ।
लक्ष्मी शर्मा



0 टिप्पणियाँ