समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता प्रतीक तिवारी बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

 
नरेंद्र सिकरवार पत्रकार
ग्वालियर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने प्रतीक तिवारी को ग्वालियर नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 2006 से 2014 तक विभिन्न दायित्व संभालने वाले तिवारी जी नेहरू युवा केंद्र संगठन(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के महानिदेशक प्रतिनिधि भी रहे हैं, पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में युवा मोर्चा सोशल मीडिया आईटी सेल के इंचार्ज का दायित्व संभाला और प्रदेश के 57 जिलों में आईटी सेल के क्षेत्र में कार्य किया ,
प्रतीक जी युवाओं और छात्रों के बीच सतत संपर्क व सहजता के कारण लोकप्रिय हैं हम से चर्चा में श्री तिवारी जी ने कहा कि नए दायित्व के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के आभारी हैं इस दायित्व को भाजपा संगठन की रीति नीति अनुसार आगे बढ़ाने की सतत प्रयास ही रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ