ग्वालियर. किले से गुरूवार को एक महिला ने कूदकर जान दे दी, दोपहर में महिला का शव पहाड़ी पर मिला। लकड़ी बीनने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, वहीं अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र घास मंडी पुलिस चौकी को सूचना मिली कि किले की तलहटी में महिला का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे। जांच में पता चला है कि महिला के कूदने के बाद उसका सिर पत्थर से टकराया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी ली जा रही है।

0 टिप्पणियाँ