मुरार क्षेत्र के बाजारों में यातायात व्यवस्था एवं यातायात के सुचारू संचालन हेतु पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च




_____________ #sakankshnews___________
आज दिनांक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी जी के निर्देश में मुरार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अति पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे, परि. सहायक पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अतेंद्र गुर्जर, डीएसपी यातायात विक्रम कनपुरिया, यातायात प्रभारी पूर्व सूबेदार हिमांशू तिवारी, थाना मुरार का बल,यातायात बल एवं मदाखलत टीम नगर निगम द्वारा संयुक्त भ्रमण कर मुरार क्षेत्र के सदर बाज़ार, 6-7 नंबर चौराहा, बारादरी चौराहा आदि क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर यातायात के संचालन में बाधा बन रहे 35 वाहनों को क्रेन से उठवाकर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ साथ उक्त बाजारों में दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को भी उठवाकर मौके पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों को बाहर सामान ना रखने की हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा आम जन एवं दुकान मालिकों को दुकान के बाहर आम रोड़ पर वाहन पार्क न करने एवं यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई....
.
.
.
#sakankshnews #Gwalior #GwaliorNews #MPPOLICE #gwaliorpolice

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ