यूथ स्कैनिंग एंड हेड होल्डिंग- आत्मनिर्भर अभियान






 *डिजिटल फैसिलिटी फैसिलिटेशन बैंक मित्रों का कैडर*
 मछण्ड- आज दिनांक 16 फरवरी 2022 को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोरखी बड़ी में नेहरू युवा केन्द्र संगठन,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत डिजिटल फैसिलिटेशन बैंक मित्रों का कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ भूपेंद्र सिंह प्राचार्य,विशिष्ट अतिथि के रूप में जसराम सूरदास,संजय श्रीवास्तव सचिव,शीलप्रिय गौतम सहायक सचिव उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता सरपंच सरोज राकेश सिंह ने की अंत में नेहरू युवा केंद्र संगठन भिंड के एन वाई वी आदर्श गौर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ साथ ही उनके जीवन संघर्ष एवं शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही बैंक से संबंधित चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित नागरिकों एवं युवा साथियों को पंचायत सचिव संजय श्रीवास्तव जी द्वारा दी गई जिसमें केसीसी जोकि किसानों के लिए लाभकारी योजना है और स्वरोजगार के लिए युवाओं को मुद्रा लोन के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें मुख्य अतिथि डॉ भूपेंद्र सिंह जी द्वारा बताया गया कि जानकारी के अभाव में बहुत सारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को ठीक से नहीं मिल पाता है नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं जिससे लोगों को जानकारी मिलती रहे और लोग लाभान्वित होते रहें। वही सचिव जी के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम बैंकों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की अच्छी जानकारी देते हैं और लोगों को प्रशिक्षित भी किया जाता है कि बैंकों में किस प्रकार का व्यवहार किया जाए। बैंकों से किस प्रकार से लोन लिया जाए इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच सरोज राकेश सिंह ने भी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर आदर्श गौर के ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चतुरी वकील,रामकुमार बघेल,रामप्रकाश टैगोर,मानसिंह बौद्ध,नरसिंह,राकेश,राममोहन,अवधेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ