गौ माता के सम्मान में गौ रक्षक मैदान में मृत गाय का किया समाधि संस्कार


संतोष चौहान कर रहे गौ माता की रक्षा व सम्मान के लिए समाज को प्रेरित




लहार अनुभाग के ग्राम असवार में एक लावारिस गाय की सर्दी के प्रकोप से बीमार होकर मौत हो गई थी ग्राम के गौ रक्षा संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रवि त्यागी एवं गांव के गौ सेवाक युवाओं ने गौ माता के शव को शिकारी कुत्तों के द्वारा शिकार बनाए जाने से बचाने के लिए एवं देव स्वरूप परमात्मा का स्वरूप गौ माता के सम्मान को बरकरार रखने के लिए मृत गौ माता को गड्ढा खोदकर जमीन में दफनाकर समाधि संस्कार किया मृत गौ माता की आत्मा शांति के लिए यथासंभव प्रसाद वितरण जैसा कार्यक्रम भी किया जाएगा गांव के गौ सेवकों द्वारा गौ माता के सम्मान को बचाने के इस सराहनीय प्रयास की समाज के लोग प्रशंसा कर रहे हैं गौ रक्षा संगठन संस्थापक संतोष चौहान ने कहा कि जब होगा घर-घर में गौमाता का सम्मान,तभी बनेगा भारत देश महान, अपनी पालतू गाय को दूध निकालने के बाद आवारा ना छोड़े हैं गाय साक्षात परमात्मा का स्वरूप है सुख समृद्धि मुक्ति मोक्ष को देने बाली है मृत्यु उपरांत गौ माता के शब को शिकारी कुत्तों का शिकार बनने से बचाएं जल दहा संस्कार या जमीन में गड्ढा खोदकर समाधि संस्कार करें यथासंभव दान धर्म करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ