- संतोष चौहान की पहल पर बनाई दो अस्थाई गौशाला जन सहयोग से कर रहे गौ सेवा
- गौ रक्षा संगठन का अस्थाई गौशाला बनवाने का अभियान रहेगा निरंतर जारी संतोष चौहान
अमायन सर्दी के भीषण प्रकोप एवं भूख प्यास के कारण बड़ी संख्या में मरते गोवंश को बचाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है वही गौ रक्षा संगठन जगह-जगह अस्थाई गौशाला बनवाकर उन्हें जन सहयोग से संचालित करवाने का अभियान चला रहा है इसी श्रंखला में गौ रक्षा संगठन के अमायन नगर अध्यक्ष गुलाब सिंह कस्तवार ने अमयन नगर मैं मंडी ग्राउंड एवं लहार तिराहे पर अलग-अलग 2 अस्थाई गौशाला बनाकर गोवंश को बचाने के लिए गौ सेवा प्रारंभ की है अमायन मोड़ पर बनी गौशाला में छोटे गोवंश की सेवा एवं मंडी प्रांगण में बनी गौशाला में बड़े गोवंशओं की सेवा चल रही है क्षेत्र के निवासी सभी गौ रक्षक गौ सेवक मिलजुल कर गायों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जला रहे हैं चारे पानी देखरेख उपचार आदि की व्यवस्था कर रहे है यहां बता दें कि भिंड जिले में भूख प्यास दुर्घटना बीमारी सर्दी बरसात आदि के कारण गौ माता पर प्राणघातक संकट मंडरा रहा है जगह-जगह बड़ी संख्या में गोवंश के मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं शासन प्रशासन की गौ संवर्धन योजनाएं कागजों में चलती दिख रही हैं जमीनी स्तर पर कहीं भी गोवंश के हित के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास क्रियान्वित होते नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे कठिन हालातों में गौ रक्षा संगठन संस्थापक राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित संतोष चौहान ने गौमाता को बचाने की मुहिम छेड़ रखी है पूरे जिले में जगह-जगह स्थाई गौशाला बनवाना गौ सेवकों को गौ रक्षा गौ सेवा के लिए प्रेरित करना ग्राम चौपाल के माध्यम से पालतू गाय को दूध निकालने के बाद ना छोड़ने की अपील ग्रामीणों से करना और बन चुकी गौशालाओं को जन सहयोग से संचालित करवाने गौ तस्करों की धरपकड़ करके गौ तस्करी पर लगाम कसना बीमारी दुर्घटना से तड़पती गायों के उपचार देखरेख जगह जगह गो भंडारे के आयोजन आदि के गौ माता के हित के प्रयास जमीनी स्तर पर गौ रक्षा संगठन द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं नगर नगर गांव गांव में गौ रक्षा संगठन की समिति गठित करके गौ सेवा गौ रक्षा के सराहनीय प्रयास चल रहे हैं संतोष चौहान ने जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन करते हुए कहा कि कलेक्टर महोदय गौ रक्षा संगठन का सहयोग करें तो गो दुर्दशा समस्या का समाधान बहुत बड़े पैमाने पर हो जाएगा बन चुकी बंद गौशालाओं को जन सहयोग से संचालित करवाया जाएगा पंचायत स्तर पर अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कर जन सहयोग से गौ सेवा के अभियान को और गति प्रदान की जाएगी

0 टिप्पणियाँ