लहार। भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री असवार देवेंद्र त्यागी ने कांग्रेश के 15 माह के सरकार के झूठे मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा खंडवा की सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने हमेशा झूठ बोलना जनता को झूठ करके भ्रमित करना किसानों और युवाओं से और लाडली लक्ष्मी बहनों से झूठ बोलना यह उनकी पूर्व कांग्रेस सरकार की मानसिकता रही थी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और बढ़ते हुए उपचुनाव में उनका प्रभाव भाजपा की बढ़ती हुई ताकत को देखकर कमलनाथ बौखला गए इस प्रकार की सभाओं में बोलना उनकी गंदी मानसिकता को प्रदर्शित करती है तथा भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री असवार देवेंद्र त्यागी ने कहा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कमलनाथ से 15 माह की कांग्रेस सरकार से प्रश्न पूछे वह सही पूछे अगर कमलनाथ के पास उन प्रश्नों का उत्तर है तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा मध्य प्रदेश की उप चुनाव में यहां हो रहे वहां की जनता को दें। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक चुनावी सभा में मध्यप्रदेश के मंदसौर में कहा था कि आप प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं 10 दिन में हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे विकास को गति प्रदान करेंगे लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि तुमने कितने किसानों के कर्ज माफ किए कभी किसानों के सुख-दुख में खड़े नहीं हुए किसान और युवाओं से झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त की और उनके ही कांग्रेस के नेता पूर्व में रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनकी सरकार की पोल खोलकर देश की जनता के सामने रख दी इससे वह बौखला गए और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकासशील सरकार बने जिन्होंने किसानों के खेत में खड़े होकर और उनके विकास की योजना बनाई।
मंडल कार्यालय मंत्री देवेंद्र त्यागी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व सरकार की विकास योजनाओं को बंद कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जहां गरीब और मजदूर किसानों के विकास को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई थी चाहे वह लाड़ली लक्ष्मी योजना हो, संबल योजना हो, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना हो ऐसी कई योजना थी जिनको बंद कर गरीबों के विकास को रोकने का काम किया था।।

0 टिप्पणियाँ