आगामी त्यौहारों को लेकर थाना प्रभारी दबोह ने ली शांति समिति की बैठक आगामी त्योहारों को शांति व सद्भाव के साथ मनाए जाने की अपील





➖जितेंद्र यादव➖➖➖➖➖➖➖
*भिंड पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों में आज दबोह थाना परिसद में आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी प्रमोद साहू ने लोगों से शांति सद्भाव एवं कोरोना गाइड लाइन के तहत नवरात्रि,  ईदमीलादुन्नवी,दशहरा व दीपावली पर्व मनाने की लोगो से अपील की।साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि, दशहरा व दीपावली का त्यौहार प्रेमभाव का पर्व हैं।सभी लोग मिल जुल कर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए। पुलिस हमेशा आपके साथ है। इसलिए पुलिस का सहयोग जरूर करें। ताकि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लग सकें। बैठक में नगर निरीक्षक प्रमोद साहू, नायव तहसीलदार आशीष अग्रवाल , राजस्व निरीक्षक मुन्नालाल जमोरिया , अरुण तिवारी नगर परिषद दबोह,देवेंद्र उपाध्यय  मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,राजेन्द खेमरिया,अंजनी कुरचानिया, रफीक खान,रियाज खान,बरिष्ठ पत्रकार,दिलीप नायक,कुंजविहारी कौरव, दिलीप सोनी,नारायण सिंह कौरव दबोह थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ