टीकाकरण कराने पर पूजा चौहान एवम सुमन तिवारी को उपहार में मिला एंरोइड मोबाइल फोन


*कोविड वैक्सीन टीकाकरण करबाकर पायें आकर्षक उपहार पाने का मौका टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों में से चयनित 4 लोगों को मिला मोबाइल फोन*

*16 से 18 सितम्बर तक टीकाकरण करा, पाऐ आकर्षक उपहार पाने का मौका*

*मोनू उपाध्याय*


भिण्ड जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए भिण्ड जिले में अनोखी पहल की गई जिसके अंतर्गत 15 से 18 सितंबर को कोविड वैक्सीन टीकाकरण कराने पर आकर्षक उपहार पाने का मौका दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 16 सितंबर 2021 को प्रत्येक स्वास्थ ब्लॉक पर टीकाकरण कराने आये व्यक्तियों में से कम्प्यूटर द्वारा रैंडम चुने गए लहार के दो व्यक्ति को एंरोइड मोबाइल दिया जा रहा है। लहार स्वास्थ ब्लॉक से रैंडम्ली चयनित पूजा चौहान को जिला स्वास्थ्य अधिकारी अजीत मिश्रा,एस.डी.एम लहार आर.ए प्रजापति,जनपद सी.ई.ओ लहार एवम रौन आलोक इटोरिया, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय जी द्वारा मोबाइल उपहार में दिया गया ।
इसके साथ लहार ब्लॉक आलमपुर निवासी सीमा तिवारी दूसरी रैंडम्ली चयनित है जिन्हें भी आज टीकाकरण कराने पर मोबाइल उपहार में दिया गया इसी प्रकार रौन स्वास्थ ब्लॉक से जगन्नाथ निबासी साधना जी  एवं मोरखी निबासी शेर सिंह बघेल एंरोइड मोबाइल देकर सम्मानित किया गया जिसमें सभी चयनित ब्यक्तियों ने अपने अपने अनुभव बताये ओर आगे टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को प्रोत्साहित कर टीकाकरण करबाने का अस्वाशन दिया इन सभी ने 15 सितम्बर को जिले के विभिन्न स्वास्थ ब्लॉक अंतर्गत बनाये गए टीकाकरण केंद्रो पर कोविड वैक्सीन का पहला या दूसरा टीका लगवाया था।
जिले में कोविड वैक्सीन टीकाकरण अंतर्गत प्रथम टीके से शेष व्यक्तियों को टीकाकरण करा जिले में शत-प्रतिशत व्यक्तियों को प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने के साथ दूसरे डोज हेतु ड्यू व्यक्तियों को अपना दूसरा टीकाकरण कराने प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उपहार योजना प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत 15,16,17 एवं 18 सितंबर को कोविड वैक्सीन टीकाकरण कराने आने वाले व्यक्तियों को प्रतिदिन आकर्षक उपहार पाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रत्येक स्वास्थ ब्लॉक से इन 4 दिनो में टीकाकरण कराने आये व्यक्तियों में से कम्प्यूटर द्वारा रैंडम चुने गए 2 व्यक्ति को प्रतिदिन आकर्षक उपहार दिया जाएगा। इसके साथ ही जिले के ऐसे व्यक्ति या संस्था जो इन 4 दिनो में ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को प्रेरित कर नजदीकी टीकाकरण केंद्रो पर उनका टीकाकरण कराएगी उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ