दतिया ब्यूरो चीफ नितिन दांतरे
दतिया के बसई ग्राम में आधा दर्जन बदमाशों ने एक दलित के घर मे घुसकर जमकर आतंक बरपाया। मोबाइल से वीडियो बनाने के विवाद पर यू पी के झांसी जिले के शातिर बदमाश मनोज राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमुना केवट के घर में घुसकर घर के सदस्यों की जमकर मारपीट कर दी, बदमाशों ने घर की महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा उनके संग भी मारपीट की और घर का सामान टी वी आदि सब तोड़ डाला,दो बाइके भी तोड़ दी। बसई पुलिस ने बदमाश मनोज राय निवासी बड़ौरा बबीना जिला झांसी,उत्तम राजपूत निवासी नोहरा बबीना,राजेश राजपूत निवासी नोहरा,संतोष यादव निवासी नोहरा,सेठू सेन निवासी बसई ,पवन राय निवासी बसई आधा दर्जन लोगों पर फरियादी अनिल मांझी पुत्र प्रभुदयाल मांझी निवासी हरिजन बस्ती केवट मोहल्ला बसई की रिपोर्ट पर धारा 427,323,294,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । सभी आरोपी फरार बताये जाते है।

0 टिप्पणियाँ