सांड.ने खोया मानसिक संतुलन ग्रामीणों पर किया हमला तीन लोग घायल




ग्राम वासियों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे गौ रक्षा संगठन के संतोष चौहान

लहार अनुभाग अंतर्गत ग्राम रावतपुरा खुर्द मैं सांड ने किया 3 ग्रामीणों को घायल पूरे गांव में दहशत का माहौल डर के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे विक्षिप्त सांड कर सकता है फिर किसी ग्रामवासी पर प्राणघातक हमला ग्राम रावतपुरा खुर्द के ग्रामीणों ने.सांड के खतरे से बचाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार गौ रक्षा संगठन संस्थापक संतोष चौहान ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वन विभाग की रेस्क्यू ऑपरेशन टीम द्वारा सांड पकड़वा कर किसी गौशाला में पहुंचाया जाए और उसका उपचार करवाया जाए यदि प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं लेता और विक्षिप्तसांड द्वारा कोई जनहानि की घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा संतोष चौहान द्वारा लहार एसडीएम महोदय एवं वन विभाग के डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कुशवाहा को भी सूचना दी जा चुकी है अब देखते हैं क्या प्रशासन सांड को पकड़वाने के लिए प्रयास करता है या किसी घटना घटित होने के बाद जागेगा प्रशासन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ