रेक्सयू टीम ने मानी हार तो ग्रामवासी उतरे कुएं में सुरक्षित निकाले गोवंश बाहर




 गोवंश को निकालने वाले ग्रामीणों को सम्मानित करने की संतोष चौहान ने की मांग

लहार अनुभाग के दवोह थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुरा में लगभग 60 घंटे से जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे से अंधे कुएं में डालें सांड और गाय को बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा था भिंड से रेस्क्यू टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने भी अपना ऑपरेशन चलाया कुआं अधिक गहरा होने के कारण एवं कुए के अंदर मौजूद तीन खतरनाक सांपों के डर के कारण रेस्क्यू टीम ने गोवंश को निकालने से हार मान ली प्रशासन के अधिकारी अपनी नाकामी के कारणों को छुपाने के लिए एक-दूसरे से शिकायत शिकवा करते रहे रेस्क्यू टीम के पीछे हटते ही प्रशासन के भरोसे न रहकर ग्रामीणों ने गोवंश को बचाने की  ठानी और जोखिम लेकर गांव के निवासी. ताती सिंह भगवान सिंह. रेस्क्यू टीम से सुरक्षा. बेल्ड लेकर पहन कर कुएं में उतरे एक-एक करके दोनों गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला एक बड़ा नंदी साडं.बाहर निकलते ही मानसिक संतुलन खोकर भयभीत होकर आक्रमणकारी स्थिति में मौजूद ग्रामीणों को मारने के लिए चारों ओर दौड़ रहा था किसी तरह ग्रामीणों ने अपना बचाव किया और फिर दूसरे गोवंश को निकालने के लिए ग्रामीण फिर कुएं में उतरे कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे गौवंश को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया गौ रक्षा संगठन संस्थापक संतोष चौहान ने मांग करते हुए कहा कि जान जोखिम में डालकर खतरनाक सांपों का खतरे का जोखिम उठाकर गहरे कुएं में गोवंश को बचाने के लिए उतरे ग्राम के दोनों साहसी युवकों को सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ लोग सम्मानित करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ