आज दिनांक 11/07/2021 दिन रविवार को गणपति पैलेस एस्सार पेट्रोल पंप के पास सम्पन्न हुई।
जिसमे एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री अवधेश शर्मा जी, एशोसिएशन के जिला संरक्षक श्री वी. पी. त्यागी जी जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री कुलदीप सिंह भदौरिया जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामधार जी सोनी जी ( दबोह स्कूल संचालक ) रहे।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ किया इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत क्रमशः उत्तम चौधरी, राजा कौरव, जितेंद्र उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी आदि ने किया।
आज की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जिला एशोसिएशन का ब्लॉक स्तर पर कार्यकारणी का गठन करना था। जिसमे सभी ब्लॉक लहार के सभी प्राइवेट स्कूल संचालक, दबोह स्कूल संचालक आलमपुर स्कूल संचालक एवम मिहोना स्कूल संचालकगण उपस्थित रहे।
लहार ब्लॉक के संरक्षक के लिए सर्वसम्मति से एडवोकेट डी. के. श्रीवास्तव जी (बनखण्डेस्वर स्कूल) को नियुक्त किया गया।
लहार ब्लॉक के अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से उत्तम चौधरी जी ( माँ मंगला देवी स्कूल ) को नियुक्त किया गया।
जिसका सभी ब्लॉक स्तर के स्कूल संचालकगणों ने सहमति व्यक्त की।
ब्लॉक की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष श्री अवधेश शर्मा जी ने अपनी अंतिम स्वीकृति प्रदान की।
एवम ब्लॉक स्तर कर कार्यकारणी का गठन आगामी बैठको में होगा। एवम सभी प्राइवेट स्कूल को एक मत होकर एक बैनर के तले एकजुट होकर कार्य करना है। क्योंकि संगठन मजबूत तो प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन मजबूत होगी।


0 टिप्पणियाँ