भाजपा नेता पुनीत शर्मा के खिलाफ रजक समाज ने एसपी को दिया आवेदन, FIR की मांग



 ग्वालियर।फेसबुक पर कल एक वीडियो में भाजपा नेता पुनीत  शर्मा ने  रामायण का उदाहरण देकर धोबी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सभी धोबी ( रजक  )  समाज में रोष का माहौल उत्पन्न हो गया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है की धोबी (रजक )समाज को धोबी शब्द से संबोधित नहीं किया जा सकता हैं।  वीडियो देख कर धोबी ( रजक ) समाज दुखी और हताश है। समाज के लोगों का कहना है कि कुछ नेता अपनी दुकान चलाने के लिए लगातार रजक समाज का अपमान करते आ रहे हैं। रजक समाज के लोगों ने ग्वालियर एसपी से पुनीत शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही  कार्रवाई ना होने पर आंदोलन और प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ