पीएम मोदी के आह्वान पर भिण्ड में वैक्सीन टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

*।*

*कै. माधवराव सिंधिया सेवा मिशन सेंटर से हुआ महाअभियान का आगाज़।*


*कोविड-19 वेक्सिनेशन अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें सभी भिंडवासी-डॉ रमेश दुबे*

जितेंद्र यादव
*वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के तहत कैलाश वासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के कोविड-19 सेक्टर पर 665 लोगों ने लगवाया पहला और दूसरा टीका*



*भिण्ड* | भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा केंद्र और राज्य सरकारों के आह्वान पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान का प्रारम्भ हुआ। इसी के तहत भिण्ड शहर के व्यापार मंडल धर्मशाला में संचालित कै. माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के वेक्सिनेशन सेंटर से इस महाअभियान की शुरुआत हुई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं स्वास्थ्य सेवा मिशन के संयोजक डॉ रमेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने सत्ता और संगठन के समन्वयन के साथ महा अभियान को प्रारम्भ किया है जिसमें 18 वर्ष की आयु से ऊपर की महिलाएं,युवा, बुजुर्ग एवं सभी सभ्रांतजनों मे काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्रामीण अंचल से भी लोग पीएम मोदी जी एवं सीएम शिवराज जी के आह्वान पर अपने परिवार सहित वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर्स पर पहुंच रहे हैं। डॉ दुबे ने कहा कि हर भारतवासी को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए ये संकल्प लेना होगा कि हर घर से हर व्यक्ति को जो 18 वर्ष से ऊपर है उसे वैक्सीन लगवानी ही है तभी हम अपने देश को कोरोना पर विजय दिला पाएंगे ताकि हमारे नन्हे बच्चे दुबारा स्कूल जा सकें,जरा सोचिए यदि हम वैक्सीन नहीं लगवाते हैं तो न स्कूल खुलेंगे और न कोई प्रतिष्ठान, ऐसे में हमारी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, अतः सबकी सुरक्षा और सबके समुचित विकास के लिए हर हाल में टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाना है।

कैलाश वासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के कोविड-19 सेंटर पर वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के तहत 665 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया जिसमें 45 प्लस 102 45 फ्लैश 031 45 011 18 के युवाओं ने 470 18 प्लस 42 लोगों ने लगवाई ठीक है। 

देशव्यापी टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन वेक्सिनेशन सेंटर पर भिण्ड विधायक संजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे,जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस., जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी हरभुवन सिंह तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित जनसमूह को टीकाकरण को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाकर जिले में महाअभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर एड. रामदास सोनी, डॉ तरुण शर्मा, अमित जैन,राधामोहन चौबे, राहुल भारद्वाज, अजीत सिंह कुशवाह दिलीप बौहरे, राहुल जैन, लटूरी शर्मा, कुलदीप सिंह राजावत, रवि वाजपेयी, भूरे गुबरेले,छुट्टन तोमर, अन्नू दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ