****************************
उक्त बात भांडेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया ने उनाव मंडल के ग्राम नरगढ़ में वृक्षारोपण करते हुए व्यक्त किए। पूर्व विधायक ने अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वनस्पति का बहुत बड़ा योगदान रहा है । वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से मानव जीवन पर संकट आया कोरोना का हाल में ऑक्सीजन की कमी भी उसी का परिणाम थी । अतः हमें मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़ों का संरक्षण बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह भज्जू राय ,भाजपा नेता बृजमोहन शर्मा ,सुल्तान परिहार ,पवन यादव ,मुन्ना पांडे, मुन्ना लाल पंडा ,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ