सांसद सिंधिया ने जिला अस्पताल भिंड को की एम्बुलेंस भेंट


राज्यसभा सांसद सिंधिया द्वारा ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम से भिण्ड जिला अस्पताल हेतु माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा एक एम्बुलेंस नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री एवं जिले के कोविड प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया को दी गयी।नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री एवं जिले के कोविड प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया द्वारा एम्बुलेंस जिला अस्पताल में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी श्री मनोज कुमार सिंह एवं सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा को सुपुर्द की। उन्होंने कहा की जिले की स्वास्थ्य सुविधा बेहतरी में यह एक मददगार कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ