फिल्म अभिनेत्री ऐक्ट्रेस के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज


लक्षद्वीप की मशहूर फिल्म डायरेक्टर व ऐक्ट्रेस आयशा सुल्ताना के ऊपर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। आयशा पर आरोप है कि कुछ दिन पहले एक मलयालम टीवी डिबेट के दौरान उन्होंने कोविड 19 को लेकर केंद्र सरकार पर झूठा आरोप लगाया था। आयशा ने कहा था, ‘केंद्र सरकार लक्षद्वीप में कोरोना का प्रसार जैविक हथियार की तरह कर रही है।’

आयशा के इस बयान के बाद उनके खिलाफ लक्षद्वीप इकाई के भाजपा अध्यक्ष अब्दुल खादर ने शिकायत दर्ज कराई है। लक्षदीप की कवरत्ती पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 153 बी (अभद्र भाषा) के तहत मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ