आलमपुर नगर में भारतीय स्टेट बैंक में संचालित आधार कार्ड सेंटर करीब दो महीने से बंद है सेंटर के बंद होने से लोग आधार कार्ड बनवाने एवं उसमें संशोधन करवाने के लिए परेशान हो रहे हैं नगर के लोग प्रशासन से आधार कार्ड सेंटर पुनः चालू कराने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं हर बार लोगों को आश्वासन दे दिया जाता है कि जल्द से जल्द चालू करा देंगे पर हकीकत यह है कि आज तक प्रशासन आधार कार्ड सेंटर चालू नहीं करा सकी जिससे नगर के लोगों के साथ साथ बुजुर्ग लोग और महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नगर के लोगों को आधार कार्ड बनवाने एवं सुधरवाने के लिए लहार या भिण्ड जाना पड़ रहा है।
0 टिप्पणियाँ