पन्ना. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को पन्ना में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि कमलनाथ सीडी दो या जेल जाओ। कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय झूठे खिलाड़ी बताया। पन्ना दौरे पर आए वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने संवैधानिक गोपनीयता की शपथ और पद का दुरूपयोग किया है इसलिए वे सीडी रखकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री को उन्होंने हनीट्रैप कांड में चेताया कि या तो सीडी दे या सलाखों के पीछे पहुंचो। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री को बचाने कमलनाथ सरकार को ब्लैकमेल कर रहे है इसीलिए अनर्गल बातें करने लगे है।
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ झूठ की खिलाड़ी है और यह अंतरराष्ट्रीय झूठे लोग है। कोरोना काल में की जाने वाले व्यवस्थाओं की समीक्षा की और भाजपा कार्याकर्ताओं को कहा कि संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करें साथ ही विपक्षी दलों से अपील की कि इस संकट के इस दौर में कुछ रचनात्मक कार्य भी करें जिससे समाज का कल्याण हो।
0 टिप्पणियाँ