लहार क्षेत्र के मछण्ड मण्डल में धूम धाम से मनाई गई पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई की जयंती



*-----------------------------------*
        आज 31मई देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती सम्पूर्ण भारत वर्ष में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई, कई बड़े बड़े शहरों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक देश के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति ने *मातोश्री* की 296वीं जयंती को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाई।
        इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र लहार के मछण्ड मण्डल में श्री नृपेंद्रसिंह जूदेव (राजा मछण्ड) के यहाँ भी जयंती समारोह का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री. गंगाराम बघेल जी (कन्हईपुरा ) ने की, व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री नृपेंद्र सिंह जूदेव व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नंदराम जी बघेल मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का संचालन श्री प्रताप बघेल (इटाई ) ने किया।
        इस अवसर पर समाज के युवा साथियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व अपने अपने विचार रखें। साथ ही कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र बघेल (अहिरोली ) ने सबका आभार व्यक्त करते हुए, कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ