*अधिकारी के समझ की थी बृद्धाश्रम की शिकायत*
दबोह
नगर में संचालित बाके बिहारी बृद्धाश्रम की शिकायत करना एक शिकायतकर्ता को बड़ा भारी पड़ा नगर के जानेमाने एक व्यक्ति नारायण दास कौरव (दाऊ ) ने कुछ दिन पहले बाके बिहारी बृद्धाश्रम में किये जा रहे भृष्टाचार की शिकायत की थी इतना ही नही अभी दो दिन पहले लहार एस डी एम बाके बिहारी बृद्धाश्रम में बृद्धजनों के लिए कूलर देने के लिए गए थे तभी वहां नारायण सिंह भी पहुच गये ओर उन्होंने बृद्धाश्रम में हो रहे भृष्टाचार की शिकायत की पर उनकी शिकायत को अधिकारी ने अनसुना कर दिया पर बृद्धाश्रम में कार्य करने बाले एक कर्मचारी हरिओम शास्त्री को शिकायत न गवार गुजरी समाजसेवी दाऊ के अनुसार दूसरे दिन उसी गली में किसी कार्य से गया तो उक्त कर्मचारी ने मेरे ऊपर लाठी से हमला कर दिया जिससे मरे सिर और हाथों में गम्भीर चोटे आई है। फरियादी नारायण सिंह ने दबोह थाने में एक लिखित आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने एक अदमचेक काट कर धारा 323,504 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई हैं। यहां बता दे कि नारायण सिंह कौरव दाऊ आये दिन विभागों में हो रहे भृष्टाचार, मिलावट खोरो, तथा जनहितेसी समस्याएं उठाते रहते है और सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराते रहते है जिसके चलते नगरबासी उन्हें पागल समझने लगे हैं जिससे उनकी शिकायतों को कोई गम्भीरता से नही लेता है।
*इनका कहना*
मैने पहले बृद्धाश्रम की शिकायत की थी और बुधबार को एस.डी.एम साहब को भी मेनू से खाना नही दिए जाने के बारे में बताया था लेकिन मुझे उस शिकायत की सजा डंडों से मार खानी पड़ी बृद्धाश्रम संचालक ने आश्रम में गुंडे रखे हुए है
*नारायण दास कौरव दाऊ*
मेरे पिता के खिलाफ पहले भी षड्यंत्र रचाये जा चुके है लेकिन आज डंडों से मारपीट भी कर दी थाना दबोह में आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर इस घटना की जांच करवाऊँगा
*अरविंद सिंह कौरव पुत्र नारायणदास कौरव*
कल एक नारायणदास के नाम से एमएलसी आई थी जिसके सिर में खरोच थी और हाथ मे फैक्चर लग रहा था एक्सरे के लिए लहार सिविल हॉस्पिटल भेजा है रिपोर्ट आने पर ही कुछ कह पाऊँगा
*डॉ.निशान्त यादव मेडिकल ऑफिसर दबोह*
बृद्धाश्रम परिसर में रोजाना आकर वृद्ध जन से अभद्रता करते है दाऊ एस.डी.एम साहब के सामने भी हमसे अभद्रता की जातिगत गालियां दी आज सुबह हम बृद्धाश्रम में पूजा कर रहे थे तो संकट मोचन हनुमान के बारे में अशब्द बोलने लगे हमने भगाया तो दाऊ नाली से फिसल कर गिर गए हमने कोई मारपीट नही की है
*हरिमोहन शर्मा शास्त्री बृद्धाश्रम*
*✍️ हरिश चंद्र पांडेय / रविंद्र शर्मा /*

0 टिप्पणियाँ