*भिण्ड* भारत देश ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पर अपने दुख से ज्यादा दूसरों के दुखों को बांटने में ज्यादा महत्व देते हैं। भाईचारा एवं एक दूसरे के प्रति प्रेम यहां पर कूट-कूट कर भरा हुआ है। यहां पर खुद के भोजन को छोड़कर दूसरे के पेट में निवाला खिलाने को हमेशा आतुर रहते हैं। ऐसी ही एक समिति जिनमें केवल रोज कमाने खाने वाले लोग ही जुड़े हुए हैं।कोरोना कर्फ्यू की वजह से उन सभी के काम धंधे बंद पड़े हुए हैं। फिर भी इन सभी के द्वारा आय दिन गरीबों के लिए कुछ ना कुछ किया जा रहा है। यह सभी लोग थोड़े-थोड़े पैसे इखट्टा करके गरीबों में फल बांटना,सैनिटाइजर बांटना,मास्क बांटना आदि निरंतर करते रहते हैं। उसी तरह शनिवार को निशुल्क जन सेवा समिति ने सर्किट हाउस के पास निवास कर रहे लोहपीटा समुदाय के लोगों में फल बांटे एवं चौक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी फल बांटकर धन्यवाद दिया कि आप लोग दिन रात ड्यूटी करके कोरोना कर्फ्यू का अच्छे से पालन करवा रहे हैं एवं हम सभी जनों के लिए अपनी जान खतरे में डालकर बड़ी सिद्धत से ड्यूटी निभा रहे हैं।जिनमे मुख्य रूप से नीरज प्रजापति,रिंकू प्रजापति,सुभाष प्रजापति,पप्पू प्रजापति,संजीव प्रजापति,छोने प्रजापति,अंकुश ठाकुर, राहुल श्रीवास, नरेंद्र कुशवाह, रवि आदि मौजूद रहे।
*निशुल्क जन सेवा समिति के जिला अध्यक्ष ने की लोगों से अपील*
समिति के जिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति ने कहा इस कोरोना महामारी में हमें गरीबों के प्रति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है।और उनकी मदद के लिए आगे आना है। अगर हम सब के द्वारा इस तरह की पहल की जाए तो भारत देश में कोई भी भूखा नहीं रहेगा।
साभार : रमेश सिंह कुशवाह*✍️
*मो.7974799714*
0 टिप्पणियाँ