आज दिनांक को संगठंनकी मेंहगांव इकाई के द्वारा शिक्षक संवर्ग को कोरोना योद्धा की पात्रता दिलवाने हेतु माननीय नगरीय एवं आवास मंत्री o.p.s.भदौरिया को ज्ञापन सौंपा गया,जिसमें नवीन शिक्षक संवर्ग को कोरोना योद्धा दर्जा दिलवाने का आग्रह किया ,साथ ही हाल में ही कोरोना संवंधित ड्यूटी निभा रहे कोरोना संक्रमण से दिवंगत शिक्षक देवेंद्र वघेल के वारे में भी चर्चा हुई।
ओर उन्हें कोरोना योद्धा दर्जा दिलाने हेतु मांग रखी गयी।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की पात्रता दी जाती है पर शासकीय शिक्षक वर्ग को कोरोना योद्धा की पात्रता हेतु कोई भी स्पष्ट आदेश नहीं हैं ,जवकि शिक्षक वहुत वडी संख्या में कोरोना संवंधित ड्यूटी पर तैनात हैं।एसे में शिक्षक वर्ग में भारी असंतोष है। संघ पदाधिकारी कोविड 19 सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
आनंद सिंह भदोरिया जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला भिंड
0 टिप्पणियाँ