दीनदयाल डिस्पेंसरी मेंभाजपा कार्यकर्ता ही बना लोगों की जान का दुश्मन



फोटो-डिस्पेंसरी स्टाफ एवं सीएमएचओ द्वारा लिखा गया पत्र


ग्वालियर। शहर के दीनदयाल नगर में  स्थित सिविल डिस्पेंसरी में मार्च महीने से  ही वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।इस डिस्पेंसरी में  अबतक लगभग दस हजार लोग  वेक्सीनेश करवा चुके है। इसी डिस्पेंसरी के एक निजी दंत चिकित्सक जो भाजपा कार्यकर्ता भी है कोरोना की रैपिड टैस्ट भी कर रहा है जो आम जनता के जीवन के लिये खतरा बना हुआ है।
इस का मुख्य कारण यह है कि डिस्पेंसरी में जगह कम है, वेक्सीनेशन के लिए अधिक लोग आते हैं इसलिये सोशल डिस्टेंस बनाना बहुत मुश्किल होरहा है ,ऊपर से कम स्पेस वाली जगह में कोरोना का रेपिड टेस्ट भी हो रही है। कोरोना टेस्ट कराने वाले और वैक्सीन लगवाने वाले दोनों को एक ही स्थान पर बैठने से वेक्सीनेशन कराने वाले स्वस्थ लोगों और डिस्पेंसरी के स्टाफ में  संक्रमण फैलने का ख़तरा बना हुआ है। 
इस संम्बध में दीनदयाल नगर सिविल डिस्पेंसरी में पदस्थ स्टाफ ने सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा को पत्र लिखकर कोरोना रेपिट टेस्ट का काम सिविल डिस्पेंसरी से अलग दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। वही सीएमएचओ डॉ शर्मा ने भी समस्या को गम्भीरता से लेते हुये कोरोना टेस्ट के लिए दीनदयाल नगर में स्थित नगर निगम के मंगल भवन में एक कक्ष उपलब्ध कराने के लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा को पत्र लिखा है लेकिन एक सप्ताह होने को है निगमायुक्त द्वारा अभी तक सीएमएचओ के पत्र पर कोई कार्यवाही नही की है । यहां कोरोना की रेपिड जांच करने वाले डॉ गौरव शर्मा डिस्पेंसरी में ही कोरोना टेस्ट की करने की जिद पर अड़े हुए है। डॉ गौरव शर्मा  दंत रोग चिकित्सक है और खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हैं। जो दीनदयाल नगर में ही दांतो का निजी  क्लिनिक चलाते हैं।
भाजपा कार्यकर्ता की  हठ धर्मिता हजारों लोगों का स्वास्थ दांव पर लगा हुआ है। वहीं इस संबंध में सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सक रैपिड टैस्ट तो कर सकता है लैकिन डॉ गौरव शर्मा को दीनदयाल नगर डिस्पेंसरी में कोरोना की जांच करने को स्पस्ट मना कर दिया है फिर भी अगर बो डिस्पेंसरी में जांच कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।अब देखना ये है कि सरकारी कागज कबतक दौड़ते रहेंगे?या लाखों लोगों को इस गंभीर समस्या से कबतक निजात मिलती है? फिलहाल तो उक्त भाजपा कार्यकर्ता/चिकित्सक आम आदमी की जान से खिलवाड़ कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ