नेताओं ने की पूर्व की तरह इस घटना की भी अनदेखी
लहार अनुभाग के दबोह थाना अंतर्गत विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम सलैया के रोड किनारे खेत मैं करंट की चपेट में आकर दो गायों की मौत हो गई थी जानकारी मिलते ही गौरक्षा संगठन प्रमुख संतोष चौहान घटनास्थल पहुंचे थे और उन्होंने सारी घटना से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था दोषी बिजली विभाग पर कार्रवाई एवं 2 दिन से मृत डली गायों के पी.एम के लिए, प्रशासन पर दबाव बनाया मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई गई संतोष चौहान द्वारा पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी नवल सिंह सिकरवार से गायों के पीएम करवाने के लिए फोन पर चर्चा की गई प्रशासन हरकत में आया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत गायों का पीएम करवाया गया कार्यवाही आगे बढ़ाई गई आश्चर्य की बात यह है कि 2 दिन से मृत गाय रोड किनारे डली रही गायों के मालिक नरेंद्र मिश्रा न्यायोचित कार्रवाई के लिए नेताओं से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी नेता ने गायों के हित के लिए प्रयास करना उचित नहीं समझा नहीं कोई नेता घटनास्थल पहुंचा यहां बता दें कि लहार विधानसभा में आए दिन प्रशासन की लापरवाही एवं असामाजिक तत्वों द्वारा गायों की मौत की घटनाएं घटित होती रहती हैं भूख प्यास बीमारी दुर्घटना का शिकार हो कर भी गायों की मौत होती रहती है लेकिन कभी किसी घटना पर किसी नेता की कोई प्रक्रिया नहीं रही गौ माता को न्याय दिलाने के लिए आवाज नहीं उठाई गई

0 टिप्पणियाँ