शारीरिक क्षमता और रूचि के अनुसार वाटर स्पोर्ट्स मैं बालक बालिकाओं का करेंगे चयन




भिंड ।किशोरी बोट क्लब संरक्षक एवं निदेशक राधे गोपाल यादव ने बताया आने वाले समय मे जूनियर और सीनियर बालक बालिकाओं का पूरे भिंड जिले से उनके माता-पिता की रूचि और बालकों की रूचि और उनकी शारीरिक क्षमता के आधार पर चयन करके विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें विशेष रुप से केनोइंग और कयाकिंग के खिलाड़ी तैयार होंगे उसके अलावा अगर वाटर स्पोर्ट्स के किसी अन्य खेल में किसी बालक बालिका को शारीरिक रूप से दक्षता देख कर के उसकी भी प्रारंभिक ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके साथ साथ ड्रैगन बोर्ड के खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे।
 दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी निरंतर अभ्यास जारी रखा जाएगा इसके अलावा बोट क्लब संचालन में जन सहयोग शैक्षणिक संस्थाओं का सहयोग और शासन प्रशासन के साथ-साथ राजनेताओं के सहयोग को लेने का प्रयत्न किया जाएगा।
 जिस से भिंड की Khel प्रतिभाएं इस क्षेत्र में अपने शहर का नाम रोशन कर सकें जिला कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश एसोसिएशन के निर्देशन में तथा खेल व कल्याण विभाग और श्रीमान डीएम सतीश कुमार एस सर के सहयोग से गौरी सरोवर पर विशेष प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
ज्ञात हो 2017 से वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां प्रारंभ हुई तब भी समाज और नेतृत्व करने वाले राजनेता जिला प्रशासन और व्यापारियों के साथ-साथ कॉलेज और स्कूल संचालकों ने होटल संचालकों ने पूरे मनोयोग से वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का काम किया था उसके परिणाम स्वरूप आज भिंड वाटर स्पोर्ट्स ट्रेक पूरे एशिया में अपनी पहचान बना चुका है और आने वाले समय में पूरे विश्व में पहचान बनाएगा भिंड को एक नई सकारात्मक पहचान दिलाएगा।
दिव्यांग खिलाड़ियों में हाल में ओलंपिक के लिए चयन हुई प्राची यादव ने गौरी सरोवर में अभ्यास किया है और गौरी सरोवर स्थित सेंटर की वजह से ही आज वह ओलंपिक तक पहुंचने में कामयाब हो पाई है एशियन मेडलिस्ट पूजा ओझा तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गजेंद्र कुशवाह अवधेश भदोरिया गिर्राज भदोरिया राजवीर बघेल और सामान्य खिलाड़ियों में श्रेया यादव अनिल माझी अंजली शिवहरे ने अपने खेल के जरिए भिंड को सम्मान दिलाया है एसोसिएशन सचिव डॉक्टर योगेंद्र यादव तथा अध्यक्ष कुलदीप कुशवाह के साथ-साथ एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य राहुल मिश्रा गगन शर्मा प्रबेन्द्र शर्मा जितेंद्र यादव देवेंद्र यादव बृज गोपाल यादव सभी ने वाटर स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों की तैयारी करने में पूर्ण सहयोग की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ