प्रशासन की अनदेखी से बेहाल मुक्तिधाम




संतोष चौहान ने कि लोगों से सहयोग की अपील

लहार नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तालेश्वर महाराज के पीछे स्थित मुक्तिधाम पिछले काफी लंबे समय से असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ था असामाजिक तत्व निडर होकर मुक्तिधाम के परिसर में मदिरा. पान.करते रहते थे चारों ओर गंदगी के ढेरों का जमावड़ा था नगर पालिका द्वारा लगवाई गई सीमेंटेड बैठने की कुर्सियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था अंतिम संस्कार करने वाले चबूतरे के ऊपर की टिन पूरी तरह से जर्जर हालत में टूट कर बिखर गई थी मुक्तिधाम के खराब हालात की ओर नगर के समाजसेवियों का ध्यान गया तो समाजसेवियों ने प्रशासन के भरोसे ना रहकर खुद साफ सफाई का बीड़ा उठाया प्रतिदिन 2 घंटे श्रमदान करने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नगर के समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिकों  भाग ले रहे हैं वरिष्ठ समाजसेवी रवि पाराशर जी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से संपर्क किया मुक्तिधाम परिसर में रंगाई पुताई जल व्यवस्था एवं टूटे टीन सेट को सही करवाने के लिए कहा गया तो प्रशासन ने गंभीरता से लिया और जल्द ही उक्त अव्यवस्थाओं को ठीक करने का आश्वासन नगर पालिका अधिकारी द्वारा दिया गया समाजसेवी संतोष चौहान ने नगर के सभी जागरूक लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुक्तिधाम में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण के अभियान में भागीदार बने

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ