गोहद में वॉलियंटर्स को वितरित की गई किट
भिंड। कोरोना महामारी बहुत ही भयानक है हमें अपना बचाव करते हुए लोगों को जागरूक करना है और अपने ग्राम, शहर और क्षेत्र को इस महामारी से बचाना है तभी कोरोना पर हम विजय पा सकते हैं। उक्त कार्य में शासन, प्रशासन के साथ-साथ समाज की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर मैं कोरोना वॉलियंटर अभियान की शुरुआत की गई है। चूंकि जन अभियान परिषद इस अभियान में नोडल की भूमिका में है। अतः सभी समाज सेवी संगठनों, समूहों, समाजसेवियों से अनुरोध है कि वे जन जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी के प्रति लोगों को सचेत करें जिससे हमारा जिला कोरोना मुक्त हो सके। उक्त बात मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ग्वालियर चंबल संभाग के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने कही वे गोहद विकासखंड में किट वितरण कार्यक्रम के दौरान वॉलिंटियर को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, विकासखण्ड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा सहित मेंटर ,अरविंद यादव, प्रदीप शर्मा, पूरन चौधरी सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाज सेवी वॉलियंटर उपस्थित रहे। तेहरा ग्राम में हुए मुख्य कर्यक्रम में ग्राम रायतपुरा, तेहरा,सर्वा, तुकेड़ा,लोधे की पाली,राय की पाली, एनो, सुहास, विरखडी, मालनपुर, सिंघवारी व मौ क्षेत्र के वालेंटियर को किट प्रदान की गई।
0 टिप्पणियाँ