===============
26 को हिन्दू महासभा भवन में होगा गंगा पूजन,हवन,शांति पाठ ,चलित श्रद्धांजलि,
================
ग्वालियर 25 मई ।
कोरोना महामारी से जान गवाने वालो की 108 अस्थि कलशों की मोक्ष यात्रा
द्दिनांक 25 मई को सुबह लक्ष्मीगज मुक्ति धाम ,ग्वालियर से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्धाज संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता,हिन्दू महासभा के ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल ने कलशों पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के साथ मोक्ष यात्रा काे रवाना किया ।इस अवसर पर यात्रा प्रभारी हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी,एवं नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर डॉ.अतिबल सिंह यादव जी पंडित दिलीप कुमार मिश्रा,हिन्दू महासभा के संभागीय महामंत्री मनोज जाटव,मुकेश बघेल आनन्द माहोर नगर निगम के मुक्ति धाम इंचार्ज नरेंद्र गौड ,आदि उपस्थित थे ।सातों का माल्यार्पण से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज ने स्वागत किया ।डॉ जयवीर भारदाज ने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी निगमों को ग्वालियर से प्रेरणा लेनी चाहिए ।ग्वालियर में नगर ेनिगम ने अस्थि विर्सजन के लिए सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से सहयोग मॉगा तो केवल हिन्दू महासभा ने ही पहल की ।हिन्दू महासभा ,नगर निगम ग्वालियर से सोरो गंगा जी 108 अस्थि कलशों को ले गई ।
मोक्ष यात्रा चलित श्रद्धांजलि लक्ष्मीगज,में हिन्दू महासभाईओ ने अर्पित की ।हनुमान चौराहा पर मंडल हिन्दू महासभाईओ दारा किया गया ।महाराज बाड़े पर भी श्रद्धांजलि ग्वालियर के सांसद श्री विवेक शेजवलकर,पुलिस विभाग से नगर निरीक्षक राजीव गुप्ता,डिप्टी कमिश्नर डॉ अतिबल सिंह यादव, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज,ज़िला अध्यक्ष एवं श्री अचलेशवर मंदिर न्यास के अध्यक्ष हरीदास अगवाल,भाजपा के ज़िला अध्यक्ष कमल माखीजानी,अर्पित किये ।सराफा पुलिस चौकी पर महिला हिन्दू महासभा की ज़िला संयोजिका आरती सूर्य वंशी ,श्याम बाबा ने पुष्प वर्षर् की ।श्री राम मन्दिर चौराहा पर हिन्दू महासभा के रामनिवास गुर्जर की टीम,गोले का मंदिर पर प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा ,विनीत श्रीवास्तव टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित की ग्वालियर से सोरों गंगा जी पहुँचेगी जिसमें हिन्दू महासभा ग्वालियर नगर निगम द्वारा पॉच ब्राह्मणों द्वारा सनातन हिन्दू धर्म के अनुसार वैदिक मन्त्रोंच्चारण से विसर्जन किया जायेगा ।ब्राह्मणों को वस्त्र,आटा,चावल,दाल,शक्कर,चाय पत्ती,नमक,मिर्ची,हल्दी,धनिया, सरसों का तेल,देशी घी,माचिस ,
एवं नगद राशि भेंट की जायेगी ।
हिन्दू महासभा भवन दौलतगज में कोरोना महामारी से जान गवाने वालो की आत्मा की शांति के लिए दिनांक 17 मई से 25 मई तक दोपहर ठीक दो बजे से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गरुड़ पुराण एवं श्रीमद्भागवत गीता पाठ किया जा रहा है ।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज,प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल, ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले,भरोसीलाल झा,लोकेश शर्मा,युवक हिन्दू महासभा के सह संयोजक आनन्द माहोर,आदि ने सभी से अनुरोध किया है कि दिनांक 26 मई को पंडित गिरिराज शरण गुरु जी के आचार्यत्व में विष्णु सहस्राब्दी,हवन,गंगा पूजन ( सोरों जी से अस्थियों के विर्सजन के बाद में लायी ) होगा ।चलित श्रद्धांजलि दोपहर ठीक दो बजे से साढ़े तीन बजे तक अस्थि कलशों के परिजनों,मित्रों,सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों,विधायकों,सामाजिक,धार्मिक संस्थाओं से अर्पित करने की अपील की है ।

0 टिप्पणियाँ