कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार गठित दल द्वारा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं दरों का निरीक्षण गत दिवस किया गया। निरीक्षण औषधि निरीक्षक श्रीमती आकांक्षा गरुण, नाप तौल निरीक्षक श्रीमती निधी श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार मुदगल द्वारा किराना, मेडिकल, सब्जी, दूध आदि दुकानों का संयुक्त रूप से श्रियांश किराना स्टोर इटावा रोड, घर गृहस्थी किराना स्टोर पुस्तक बाजार, दीपक किराना स्टोर अटेर रोड, रामजी लाल किराना स्टोर इटावा रोड, संतोष किराना स्टोर इटावा रोड, कृष्णा मेडिकल स्टोर इटावा रोड, भगवान मेडिकल स्टोर इटावा रोड, बालाजी मेडिकल स्टोर इटावा रोड, ज्ञसव मेडिकल स्टोर इटावा रोड आदि का निरीक्षण किया गया जिसमें अनियमितता पाये जाने पर निम्नानुसार कार्यवाही की गयी।
गठित दल ने दीपक किराना स्टोर अटेर रोड पर पैकेटों पर लेवल अंकित नहीं पाया गया, घर गृहस्थी किराना स्टोर पुस्तक बाजार भिण्ड पर चना, दाल का नमूना लिया गया। पैकेटों पर लेवल अंकित नहीं पाया गया। इसीप्रकार कृष्णा मेडिकल स्टोर पुरानी गल्ला मण्डी भिण्ड पर मेडिकल संचालक द्वारा लायसेंस प्रस्तुत न करने के कारण मेडिकल सील्ड किया गया।
0 टिप्पणियाँ