शासकीय शिक्षक ने किया सार्वजनिक हैंडपंप पर कब्जा

*पीएचई ने कार्यवाही के लिये पुलिस के लिए पत्र*
भिण्ड।गोहद जनपद की ग्राम पंचायत घमूरी के सिनोर निवासी शासकीय  छविराम शर्मा ने सार्वजनिक हेडपंप पर कब्जा कर उसमे सबमर्सिबल मोटर डालकर निजी उपयोग में ले लिया है जिससे आस पास के रहवासियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस मामले की शिकायत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता से  की गई है । उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गोहद के उप खण्ड अधिकारी ने मौ थाना प्रभारी एवं एसडीएम गोहद को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से हेडपंप को अतिक्रमण मुक्त कराने को लिखा गया है ।
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा निवासी ग्राम सिनोर जनपद गोहद द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार गांव में श्री राम जानकी मंदिर के पास आमजन की सुविधा हेतु शासकीय हेडपंप लगाया गया था लेकिन शिक्षक छबिराम शर्मा पुत्र शिव नारायण शर्मा द्वारा उक्त हैंडपंप पर अवैध रूप से कब्जा कर निजी उपयोग के लिए तैयार कर स्तेमाल किया जा रहा है जिससे ग्रामवासी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं । समस्या से निजात दिलाने के लिए  मुकेश शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन पर आला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस को पत्र भेज दिया है ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ