गायों को पानी पिलाने के लिए मां गायत्री गौशाला द्वारा निशुल्क की जा रहीं टंकी वितरित


संतोष चौहान स्वयं बनाते है सीमेंट की टंकी

लहार.नगर में भीषण गर्मी में पीने का पानी न.मिलने के कारण  प्यास से व्याकुल गोवंश को बचाने के लिए मां गायत्री गौशाला संचालक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष चौहान द्वारा गौशाला में सीमेंट की टंकियां बनाई जा रही हैं नगर में जो लोग टंकी में प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी लेकर बेसहारा गायों की सेवा के इच्छुक है उन्हें टंकी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है संतोष चौहान ने बताया कि नगर में पीने का पानी ना मिलने के कारण प्यास से व्याकुल होकर छोटे गोवंश की बड़ी संख्या में मौत की दुखद घटनाएं देखकर पानी की टंकी बनाकर सेवाभावी गो भक्तों को निशुल्क वितरण करने का विचार मन में आया और गौशाला में टंकियां बनाने का काम शुरू कर दिया लगभग 100.टंकी बना कर लहार नगर में निशुल्क वितरण करने का संकल्प लिया है इसके लिए प्रयास जारी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ