दतिया शहर में 25 विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओ, व्यापारी संगठन द्वारा हेल्प डेस्क का कलेक्टर ने फीता काट कर शुभारंभ किया

*हैल्प डैस्क कोरोना बचाव के लिए अनुकरणीय पहल - कलेक्टर*
------------------------------------------------------------
दतिया। कोरोना के संक्रमण को रोकने एवं लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किये जाने हेतु दतिया नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठन आदि द्वारा नगर में 25 विभिन्न स्थानों पर हैल्प डैस्क के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
कलेक्टर संजय कुमार ने हैल्प डैस्क का भ्रमण कर कोरोना के रोकने हेतु पहनायें जा रहे मास्क का जायजा लिया तथा लोगों को मास्क लगाने की समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना से बचना है तो मास्क लगाना जरूरी है। कलेक्टर ने इस दौरान विभिन्न समाजसेवियों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों लगाए गए हैल्प डैस्क की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर के लोगों को कोरोना से बचाव हेतु हैल्प डैस्क के माध्यम से मास्क पहनाने की जो पहल की है वह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पुण्य एवं मानव सेवा का कार्य बताते हुए कहा कि इन हैल्प डैस्क के माध्यम से मास्क के प्रति लोगों में जागरूकता आयेगी जिससे कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। हैल्प डैस्क के माध्यम से ऐसे गरीब लोग जो बिना मास्क के पाए गए उन्हें मास्क भी प्रदाय किए गए। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाये। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित अपना घर है। उन्होंने कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध भी चालान की कार्यवाही करने के निर्देष दिए।संजय कुमार ने कहा कि हैल्प डैस्क के माध्यम से लोगों को मास्क लगाये जाने हेतु एवं रोको-टोको अभियान के तहत् लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोग जागरूक होकर 90 प्रतिषत लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे है। लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने में समाजसेवी संस्थायें, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों मीडिया की समझाईश एवं अपील का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान  अतुल भूरे चौधरी, मुकेश यादव, विजय झण्ड़ागुरू, सतीष यादव, तुलसी सेठ, रामजी सेठ, बलदेव राज बल्लू, सुनील कुकरेजा,पाली सरदार होटल संचालित सहित आदि उपस्थित रहे।

*✍️ हरिश चंद्र पांडेय स्वदेश*
       *पत्रकार*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ