ग्वालियर में 200 बेड का आइसोलेशन सेंटर शुरू, मिलने लगी सुविधाएं

ग्वालियर. आइसोलेशन सेंटर के प्रमुख पुनीत शर्मा ने बताया कि अपनी टीम के सहयोग से तैयार किए गए आइसोलेशन सेंटर में 200 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इनमें 15 ऑक्सीजन बेड भी होंगे। कोरोना संक्रमितों की देखरेख करने के लिए फिलहाल पांच डॉक्टरों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है और डॉक्टर निरंतर विजिट करेंगे। पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे देखरेख के लिए रहेगा। यहां मरीजों को दवा, भोजन व काढ़ा भी निशुल्क दिया जाएगा। आइसोलेशन सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों को दवा, भोजन, काढ़ा व अन्य जरूरत का सामान पूर्णतः निशुल्क दिया जाएगा और भर्ती का भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
भर्ती होने के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी
पुनीत शर्मा ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया सहज और सरल है। फाउंडेशन द्वारा सेंटर शुरू करने के साथ दो नंबर जारी किए जाएंगे। इन नंबरों पर संपर्क कर कोरोना संक्रमित मरीज यहां भर्ती हो सकते है। भर्ती होने के लिए यहां कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जेएएच से रैफर व अन्य स्थानों से भेजे गए संक्रमितों की भी इलाज की व्यवस्था यहां की जा रही है। आइसोलेशन सेंटर शुरू किए जाने की जानकारी राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है और उन्होंने कहा है कि इस अभिनव पहल से लोगों का विश्वास बढ़ेगा साथ ही और भी सामाजिक संस्थाओं को संकट की घड़ी में इस तरह के प्रयास से प्रेरणा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ