मातृशक्ति को सशक्त, प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं प्रदेश की जनता को सुखद अहसास कराने वाला बजट : रमाकांत पटसारिया




भिंड ।भारतीय जनता पार्टी के भिंड जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को बजट पर बधाई देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश के किसानो, युवाओ और महिलाओं के साथ ही हर वर्ग के हित का सर्वस्पर्शी बजट है। प्रदेश के बजट में महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को लागू करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है वह अभूतपूर्व और सराहनीय कदम है। साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने, किसानो को नान डिफ़ॉल्टर श्रेणी में लाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार स्किल,सिकल एनीमिया मिशन में बजट का प्रावधान किया है माननीय प्रधानमंत्री की एनीमिया मुक्त भारत मिशन मै अभूतपूर्व योगदान मिलेगा  जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। 
पटसारिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्षों पहले बेटियों को सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास शुरू किए थे, उनके सुखद परिणाम आज प्रदेश में बदलते लिंगानुपात के रूप में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया है, उसमें बेटियों, बहनों और समूची मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रावधान हैं। बजट में युवाओं, बुजुर्गों, किसानों, विद्यार्थियों समेत हर वर्ग के लिए प्रावधान किए गए हैं कांग्रेस ने जिन किसानों को छला उन्हें सहारा देगी शिवराज सरकार कर्ज माफी नाम पर चला किसानों को जो डिफाल्टर हुए और किसानों ने आत्महत्या की जो इस बजट में शिवराज सरकार किसानों के कल्याण के लिए बजट प्रस्तावित किया ढाई सौ करोड़ और यह बजट मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने वाला, लोगों की जिंदगी बदलने के अभियान को गति देने वाला बजट है।

रमाकांत पटसारिया 
जिला मीडिया प्रभारी
9893745861

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ