दतिया : विकास यात्रा में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा, JCB से किया अनोखा स्वागत

दतिया। प्रदेशभर में भाजपा की विकास यात्रा निकाली जा रही हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में निकली जा रही विकास यात्रा में शामिल हुए। क्षेत्र में जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा की विकास यात्रा महेबा गांव में पहुंची, जहां गृह मंत्री का स्वागत जेसीबी मशीनों (बुलडोजर) से अनोखे अंदाज में किया गया।

इस स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान गृह मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई।

क्या है वीडियो में ?

भाजपा की विकास यात्रा के दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा महेबा गांव में पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत सबसे अलग और अनोखे अंदाज में किया गया। दो जेसीबी मशीनों पर एक बड़ी माला को लगाया गया। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने नेताओं और कार्यकताओं के साथ तीसरी जेसीबी के आगे के हिस्से पर खड़े हुए। इसके बाद तीसरी जेसीबी से उन्हें ऊपर उठाया गया। इसके बाद दो जेसीबी में बंधी हुई माला को उन्हें पहनाकर स्वागत किया गया।

चर्चा का विषय बना वीडियो

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा अलग-अलग अंदाज में निकाली जा रही है। इस बीच अब गृह मंत्री का स्वागत जेसीबी मशीनों से माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिका वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके अलावा ये सभी जगह पर चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ