भागवत सभी पापों का नाश करती है : पिरौनिया



  • *भागवत सभी पापों का नाश करती है : पिरौनिया* 
  • *पूर्व विधायक पिरौनिया ने किया अनेक गांवों का दौरा

भांडेर के पूर्व विधायक एवं भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री घनश्याम पिरौनिया ने आज भांडेर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा किया । विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भाग लिया । पिरोनिया ने आज सैमई, सिंधवारी,राब,सुकैटा कालीपुरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया । राव सुकैटा में आयोजित श्री मद्भागवत कथा में शामिल होकर पूजन किया । एवं कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री पूजन किया, तदुपरांत पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनीया ने खातीबाबा स्थल राजौरा के पास आयोजित श्री मद्भागवत कथा में शामिल होकर पुराण पूजन किया । वहीं पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि भागवत कथा सभी के कष्टों को दूर करने वाली और पापों का नाश करने वाली है। भगवान श्री कृष्ण ने धर्म की स्थापना हेतु सत्य मार्ग पर चलने की प्रैरणा दी , पूर्व विधायक श्री पिरौनिया ने इस अवसर पर ग्रामीणों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरण का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर भाजपा के बरिष्ठ नेता, श्री राजेश सिंह चौहान, जिला मंत्री अरविंद दांगी ,वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा सरपंच घरावा, राममिलन सिंह दांगी, अवध बिहारी दांगी ,दिनेश दांगी, हरनारायण दांगी, जसवंत दांगी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, राम जी सरपंच ,अनुराग दांगी, देवेंद्र दांगी देवेंद्र राज ,किशोर दांगी, राम हजूर दानी ,रामबाबू दांगी , देवेंद्र झा ,अरविंद दांगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ