मप्र विधानसभा चुनाव को महज कुछ महीनों का समय शेष है राजनेताओं ने अभी से अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने अपने दांव पेंच लगाना शुरू कर दिया है आज हम बात करने जा रहे हैं चम्बल के भिण्ड ज़िले कि भिण्ड विधानसभा सीट की मौजूदा समय मे यहाँ से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते और पाला बदलकर भाजपा में आये संजीव सिंह संजू विधायक हैं
इस सीट पर प्रमुख दावेदारों की बात करें तो बर्तमान विधायक के अतिरिक्त पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी भाजपा से प्रबल दावेदार है संजू कुशवाह और नरेंद्र कुशवाह लंबे समय से कड़े प्रतिद्वंदी रहे वर्तमान समय मे दोनों एक ही दल में है जो भाजपाई नेतृत्व के लिये कड़ी चुनौती होगी क्योंकि किसी व्यक्ति को टिकट मिलता हैं तो एक का बागी होना तय है हो भी क्यों न बगावत तो यहाँ के पानी की तासीर है इनके दोनों के बीच रमेश दुबे जोकि सिंधिया समर्थक हैं और पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है यह भी श्रीमंत भरोसे दावेदारी कर सकते हैं वैसे यह हमेशा रेत के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस के लिये जाने जाते हैं
अब बात करें कांग्रेस पार्टी की तो बड़ा नाम पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह का इसके बाद डॉ राधेश्याम शर्मा भी दावेदार है लेकिन चौधरी साहब के बारे में आम जनमानस में यह चर्चा है कि वह खुद तय नही कर पा रहे हैं की वह कहाँ से दावेदार है हालांकि बड़े नेता हैं तो जिले की किसी भी सामान्य सीट से दावेदारी करते रहे हैं अब लहार वाले डॉक्टर साहब की तरह एक सीट से थोड़े ही बंधे हुए हैं बसपा भी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है लेकिन संभवना है कि वह मजबूत प्रत्याशी भाजपा कांग्रेस का बागी ही होगा
अब जातिगत समीकरण की बात आती है तो ब्राह्मण - कुशवाह(कछवाह ठाकुर) वोटर मुख्य मुकाबला में रहे हैं किंतु जैन समाज भिण्ड शहर में निर्णायक भूमिका निभाता रहा है तो वही उमरी और अकोड़ा सर्किल में यादव समाज भी मजबूत राजनीतिक उपस्थित दर्ज करवाता रहा है
कांग्रेस में दिग्विजय व अजय सिंह राहुल ग्रुप चौधरी राकेश सिंह की दावेदारी पर आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं यदि ऐसा होता है तो उनकी दावेदारी खटाई में पड सकती है ऐसे में डॉ राधेश्याम शर्मा (निरामय नर्सिंग होम वाले) दावेदार हो सकते हैं वहीं भाजपा में संजीव उर्फ संजू भैया जोकि मौजूदा विधायक है शिवराज के भरोसे भाजपा में आये हैं तो उनके चिर प्रतिद्वंद्वी कहे जाने वाले नेता नरेन्द्र कुशवाह के बारे में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना एडमिशन सिंधिया स्कूल में करवाया है अब किसको कितना सहारा मिलता है यह समय तय करेगा हैं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर भिण्ड वाले नरेंद्र नेताजी के तारणहार बन सकते है

0 टिप्पणियाँ