ग्वालियर. नयाबाजार में आयोजित समारोह को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य संबोधित कर रहे थे कि आपके घर टोंटी से पानी न आये तो आपको क्या लाभ मिलेगा। योजना मैं बना रहा हूं ऐसी योजना जो माधव महाराज ने ग्वालियर का पाइपलाईन उसी समय में बनाया था जब मुंबई शहर का पाईपलाइन 1910 में बना था तभी शाहपुर जी और पालन जी जिसने मुंबई का पाइपलाईन बनाया था उसी व्यक्ति उसी कंपनी को लाकर ग्वालियर पाइपलाईन 100 साल पूर्व बनवायी थी और वैसे ही योजना सिंधिया परिवार आपके लिये बना रहा है ऐसी योजना बनायेगा जो 50 साल बाद भी आने वाली पीढ़ी के लिये पानी मिलेगा। पानी की योजना, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल एलिवेटेड रोड बनने जा रही है। सिंधिया टापू वाला मोहल्ला में वार्ड क्रमांक 46 में आयोजित विकास यात्रा में ज्यांेतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पुराने जमाने का स्टेशन है उसका जीणोद्वार करेंगे सफाई करेंगे, लाईटिंग करेंगे, गार्डन बनायेंगे, पुराने स्टेशन को यथावत रखेंगे, लोग कहेंगे तो पुराने स्टेशन क्या होगा, नया स्टेशन पुराने स्टेशन इर्दगिर्द बनेगा। बीच में पुराना स्टेशन दोनों तरफ नया स्टेशन बनेगा, बांये तरफ से स्टेशन में आप प्रवेश करेंगे और दांये ओर स्टेशन से बाहर आयेंगे। नम्बर 1 प्लेटफॉर्म पर जाने -आने के लिये पुराने स्टेशन को ही इस्तेमाल करोगे और 2 नम्बर से अंत तक प्लेटफॉर्म जाने के लिये नवीन स्टेशन के एस्कलेटर जा पायेंगे। जल्द ही नये स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। एक हजार बिस्तर का अस्पताल तैयार हो चुका है और चम्बल से ग्वालियर तक पानी लाने की योजना, गर्मी के महीने में सब प्यासे रह जाते हैं 1200 करोड़ रूपये की योजना तैयार हो चुकी है। पहला भाग है चम्बल से ककेटो पानी लाना, दूसरा भाग है ककेटो से पेहसारी पानी की पाइपलाईन ले जाने का और तीसरा भाग है पहसारी से शहर तक पानी लाकर शहके वार्डो में नवीन पाइपलाईन डालकर आपकी घर टोंटी तक पानी पहुंचायेंगे।
0 टिप्पणियाँ